News Updatet:

पहली बार निर्यात आंकड़ा पंहुचा 10000 हजार करोड़ के पार –पढ़े कारपेट कोम्पक्ट का नया अंक ;

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् के चुनाव में आज सभी ६ सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचन | उत्तर प्रदेश से प्रथम उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और तीन सदस्य में अब्दुल रब जफर हुसैनी, राजेंद्र मिश्र ,और जम्मू कश्मीर से सेकेंड उपाध्यक्ष उमर हमीद सहित एक सदस्य पप्पू वाटल और रेस्ट ऑफ़ इंडिया से बोधराज मल्होत्रा ||Amendment In Duty Drawback Rates On Carpets And Other Floor Coverings Of Man Made Fibres For The Year 2016-17 Effective From 15th January, 2017. ,,सीईपीसी के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी ,,डोमोटेक्स में सम्मानित भदोही के नुमान वजीरी से मिले मुख्यमंत्री || DOMOTEX - दो भारतीय कालीनों को मिला बेस्ट पानीपत में विशेष कारपेट कलस्टर स्थापित होगा : स्मृति || कि अब तक पानीपत के DOMOTEX 2017 Winners of the Carpet DOMOTEX 2017 AFTER REPORT - puts fresh wind in the sails of the global floor coverings industryDesign Awardsडिजाईन अवार्डत्री
Showing posts with label council. Show all posts
Showing posts with label council. Show all posts

गठित होगी यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल



  1. निर्यातबढ़ाने को थामेंगे निजी क्षेत्र का हाथ
  2. कालीन सहित 13 उद्योग के प्रतिनिधि  होगे शामिल 
  3. कंपनी की तर्ज पर गठित होगी यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल 
  4. देश के निर्यात में उप्र की हिस्सेदारी हर पांच साल में दोगुनी करने की मंशा

लखनऊ : भारत के निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी को हर पांच साल में दोगुना करने के मकसद से यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (यूपीईपीसी) की स्थापना की जाएगी। यह कंपनी अधिनियम के तहत गठित की जाने वाली एक अलाभकारी कंपनी होगी। मकसद है कि निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसा संस्थागत ढांचा खड़ा करना जिसमें निर्यातक समुदाय और उद्योग-व्यापार जगत की भी सहभागिता हो।

उद्देश्य व दायित्व : ,यूपीईपीसी प्रदेश में निर्यातोन्मुखी इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी। उत्पादकों और निर्यातकों को बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ने का काम करेगी। विदेशी बाजारों में गोदाम, शोरूम के अलावा प्रदेश में डिजाइन सेंटर व टूल रूम की स्थापना में मदद करेगी। औद्योगिक उत्पादन के लिए जरूरी कच्चे माल के बैंक की स्थापना में सहयोग करेगी। निर्यात के लिए उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की खातिर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मान्यताप्राप्त कंपोजिट टेस्टिंग लैब की स्थापना करेगी। विशिष्ट उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा मांस, खाद्य प्रसंस्करण व हस्तशिल्प के लिए एक्सपोर्ट पार्क की स्थापना की जिम्मेदारी भी उस पर होगी।

13 सेक्टरों पर होगा फोकस : यूपीईपीसी का फोकस निर्यात से जुड़े 13 प्रमुख सेक्टरों पर होगा। इनमें से प्रत्येक सेक्टर के लिए अलगअलग पैनल गठित किये जाएंगे। हर पैनल संबंधित सेक्टर तथा उसके उत्पादों व सेवाओं को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार करेगा। प्रत्येक पैनल में उससे संबंधित उत्पादों व सेवाओं के कारोबार से जुड़े चार सदस्य होंगे। यूपीईपीसी के गठन के समय राज्य सरकार हर पैनल के लिए समन्वयक नियुक्त करेगी जो कि यूपीईपीसी की प्रबंध समिति के सदस्य होंगे। 1आइआइडीसी होंगे

 प्रबंध समिति के चेयरमैन : यूपीईपीसी की प्रबंध समिति में चेयरमैन के अलावा 24 सदस्य होंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइआइडीसी) प्रबंध समिति के चेयरमैन होंगे। प्रबंध समिति में सरकार की ओर से नामित पांच पदेन सदस्य होंगे। चार सदस्य हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल तथा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण कंपनी की तर्ज पर गठित होगी यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल 16देश के निर्यात में उप्र की हिस्सेदारी हर पांच साल में दोगुनी करने की मंशा |

Copyright @ 2013 carpet compact. Designed by carpetcompact | Love for Carpet compact